पंजाब: कल से ‘आप’ के चुनावी अभियान का होगा आगाज, 21 रैलियों को सम्बोधित करेंगे केजरीवाल

0
पंजाब

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पार्टी के प्रचार के लिए 20 से 30 नवंबर तक कुल 21 रैलियां करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘केजरीवाल राज्य के अलग-अलग भागों में 21 रैलियों को संबोधित करने के लिए 20 से 30 नवंबर तक पंजाब में होंगे।’ उन्होंने कहा कि वह पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रतिनिधित्व वाली सीट सलालाबाद से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे और 30 नवंबर को गुरदासपुर में पंजाब का अपना दौरा समाप्त करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  ‘मई 2017 तक देश के सभी गांवों में पहुंच जाएगी बिजली’

भाषा की खबर के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल बठिंडा, मोगा, मुक्तसर, संगरूर, रूपनगर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरणतारण जाएंगे। आप की नजरें राज्य के 2017 विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में सत्ता हासिल करने पर है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में केजरीवाल बनें हीरो,पढ़िए पाकिस्तानियों ने क्या कहा