स्वराज इंडिया ने PM मोदी से BHU कर्मचारियों के प्रदर्शन में दखल की मांग की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया ने नियमित किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दिहाड़ी कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘तत्काल’ कदम उठाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़िए :  पाक गोलीबारी में घायल BSF जवान गुरनाम सिंह शहीद

पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि बीएचयू प्रशासन इस मामले में उदासीन है तथा अनशन कर रहे प्रदर्शनकारियों की सेहत बिगड़ती जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों के सपोर्ट करने पर MNS ने किया करण जौहर के ऑफिस के बाहर प्रर्दशन

उन्होंने मोदी से इस मामले में दखल देने का आग्रह किया। बीएचयू मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आता है।

इसे भी पढ़िए :  अन्‍ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा खत, आंदोलन करने की दी चेतावनी

यादव ने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इस मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लें और कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाएं।