हीरो मोटर के शोरूम में लगी भयंकर आग, 500 बाइक जलकर खाक

0
हीरो मोटर
प्रतिकात्मक तस्वीर

दिल्ली के जीटी करनाल रोड स्थित हीरो मोटर के शोरूम में मंगलवार दोपहर को भयंकर आग लग गई। हादसे में करीब 500 बाइक आग के हवाले हो गईं।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। आग इतनी ज्यादा है कि बिल्डिंग भी गिर गई।

इसे भी पढ़िए :  बिग बी के घर के पास खड़ी तीन गाड़ियों में लगी आग

मोटरसाइकल शोरूम के पहली मंजिल पर ब्लास्ट के साथ आग लगी और देखते-देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। शोरूम में काम कर रहे लोग समझ नहीं पाए कि‍ हुआ क्या है।

इसे भी पढ़िए :  कॉलेज का फरमान- कपड़े बदलते समय दरवाज़ा अंदर से बंद ना करें लड़कियां

आग मंगलवार दोपहर को करीब 4 बजकर 10 मिनट पर लगी। फायर ब्रिगेड को इस पर काबू पाने में कई घंटों लग गए। इस शोरूम के बगल में पेंट की बड़ी दुकान थी और इसके साथ मारुति गाड़ी का शोरूम। पेंट की दुकान ने भी आग पकड़ ली। पलभर में इस आग से बिल्डिंग के चारों फ्लोर जलकर खाक हो गए और।

इसे भी पढ़िए :  महंगाई की मार, बढ़ा बसों का किराया