सीमा पर घर बार छोड़ने वाले लोगों के साथ दिवाली मनाएं PM मोदी: NC  

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीमा पार से लगातार जारी गोलाबारी की पृष्ठभूमि में जम्मू कश्मीर में हालात को ‘‘विस्फोटक’’ बताते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने शनिवार(29 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास रहने वाले घर बार छोड़ चुके लोगों के साथ गुजार कर उदाहरण पेश करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  नकली गोरक्षकों पर फिर बरसे PM मोदी

नेकां के प्रांतीय प्रमुख देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि लगातार गोलाबारी की पृष्ठभूमि में हालात बहुत ‘‘विस्फोटक’’ है और नेताओं से राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठने और समस्या का सामाधान तलाशने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में चिकनगुनिया का कहर जारी, अबतक 6,700 से अधिक मामले सामने आए

राणा ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभावित सीमाई गांवों का दौरा करने के दौरान कहा कि ‘‘दिवाली अमावस्या को है और प्रधानमंत्री को दीया जलाकर सीमा के अंधकार को दूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम कांड पर अखिलेश यादव का तंज, 'न्यू इंडिया रहने दो, शांति से जीने दो'

मोर्टार गोले और भारी हथियारों से गोलीबारी से शांति भंग हो रही और बाशिंदों में खौफ है जो कि महिलाओं, बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों के साथ सुरक्षा के लिए भागे भागे फिर रहे हैं।’’