आगामी बजट में ‘अच्छे दिन’ की आस, 4 लाख तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री

0
टैक्स

सरकार नोटबंदी के बाद आम आदमी को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव होंगे। सूत्रों के मुताबिक 4 लाख रुपए तक की आमदनी पर टैक्स छूट का एेलान संभव है। सरकार की ओर से बजट में इसका एेलान हो सकता है।

ये है उम्मीद –

4 लाख रुपए तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, तो 4 लाख रुपए से ज्यादा और 10 लाख रुपए तक की आमदनी पर 10 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। 10 लाख रुपए से ज्यादा और 15 लाख रुपए तक की आमदनी पर 15 फीसदी टैक्स संभव है। 15 लाख रुपए से ज्यादा और 20 लाख रुपए तक की आमदनी पर 20 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है। 20 लाख रुपए से ऊपर की आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

इसे भी पढ़िए :  GST के पक्ष में खुलकर आए नीतीश कुमार, कांग्रेस पर बढ़ा दबाव

संभावित नए स्लैब स्लैब टैक्स दर

0 से 4 लाख टैक्स नहीं

4 से 10 लाख 10%

10 से 15 लाख 15%

15 से 20 लाख 20%

इसे भी पढ़िए :  कालेधन पर प्रहार: तीन लाख से अधिक कैश लेने पर लगेगा 100 फीसदी जुर्माना

20 लाख से ज्यादा 30%

 

मौजूदा टैक्स दरें-

अभी 2.5 लाख रुपए तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है, जबकि 2.5 लाख रुपए से ज्यादा और 5 लाख रुपए तक की आमदनी पर 10 फीसदी का टैक्स लागू है। वहीं 5 लाख रुपए से ज्यादा और 10 लाख रुपए तक की आमदनी पर 20 फीसदी का टैक्स लागू है। 10 लाख रुपए से ज्यादा की आमदनी पर 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होता है।

इसे भी पढ़िए :  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा देश की सुरक्षा को लेकर गंभीर है सरकार

अभी यह हैं टैक्स की दरें

0 से 2.5 लाख टैक्स नहीं

2.5 से 5 लाख 10%

5 से 10 लाख 20%

10 लाख से ज्यादा 30%