सतत विकास सूचकांक में 110वें पायदान पर भारत

0

भारत सतत विकास का लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने में काफी पिछड़ गया है। इस मामले में भारत को 149 देशों की लिस्ट में 110वा स्थान मिला है, जबकि स्वीडन पहले पायदान पर है।

सतत विकास के सूचकांक से जाहिर होता है कि सभी देशों को ये महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन) और बर्टल्समैन स्टिफटंग ने नया सतत विकास सूचकांक पेश किया है, ताकि इसके लक्ष्य हासिल करने के मामले में प्रगति का आकलन किया जा सके और जिम्मेदारी पक्की हो।

इसे भी पढ़िए :  पहली बार निफ्टी 10 हजार के पार

सूचकांक में विभिन्न देशों के 17 वैश्विक लक्ष्यों के मामले में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग दी गई है, जो सतत विकास के तीन आयामों, आर्थिक विकास, सामाजिक समावेश और पर्यावरण वहनीयता से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत और जापान की नजदीकियों से बौखलाया चीन

एसडीएसएन के निदेशक जेफ्री साक्स ने कहा कि सूचकांक से विभिन्न देशों को जल्द उठाए जाने वाले कदमों की प्राथमिकता की पहचान करने में मदद मिलती है और इससे स्पष्ट होता है कि विभिन्न देशों के समक्ष सतत विकास लक्ष्य हासिल करने की दिशा में बड़ी चुनौतियां हैं।

इसे भी पढ़िए :  $300 मांगने वाले 'रैन्समवेयर' ने फिर से कई देशों को बनाया अपना शिकार, भारत भी अछूता नहीं