समर सरप्राइज से बेहतर ऑफर लाया JIO, मात्र इतने पैसे में 3 महीने तक सब कुछ अनलिमिटेड

0
Jio

अगर आप ‘Jio’ के समर सरप्राइज ऑफर का हिस्सा नहीं बने हैं तो निराश होने की ज़रूरत बिल्कुल नहीं है।
Jio अपना नया ऑफर लेकर फिर से हाज़िर है। TRAI के आदेश के बाद Jio ने समर सरप्राइज ऑफर वापस ले लिया था, लेकिन अब कंपनी ने वैसा ही एक ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर का नाम ‘धन धना धन’ रखा गया है।

जाने समर सरप्राइज ऑफर के ऑप्शंस   

इसे भी पढ़िए :  समय से पहले खत्‍म हो सकता है रिलायंस जियो का फ्री कॉल ऑफर, ये है वजह

समर सरप्राइज के तहत 99 रुपये के रिचार्ज के बाद 303 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज का ऑप्शन था, यानी 303+99 का रिचार्ज कराने के बाद 3 महीने तक के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 1GB डेटा का प्रावधान है।यानी 403 रुपये में 84 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग। इससे ऊपर रिचार्ज के साथ भी यह ऑफर लागू होता है जिसमें ज्यादा डेटा मिलेगा इसके अलावा एक 499 रुपये का भी पैक दिया गया था जिसे रिचार्ज कराने पर हर दिन 2GB डेटा का प्रावधान है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से परेशान इस खबर पर दें ध्यान, अब ओला कैब से भी निकाल सकते हैं कैश !

बस 5 रुपये ज़्यादा देने हैं धन धना धन ऑफर के लिए

धन धना धन ऑफर के तहत भी आपको 99 रुपये का रिचार्ज कराना आवश्यक है। इसके अलावा 309 रुपये का रिचार्ज कराना होगा जिससे हर महीने आपको 1GB 4G डेटा मिलेगा। कुल मिला कर 5 रुपये आपको अब ज्यादा देना होगा।इसका दूसरा पैक 509 रुपये का है जिसमें हर दिन 2GB 4G डेटा दिया जाएगा। अब खुद आंदाजा लगा सकते हैं कि Jio धन धना धन ऑफर भी काफी हद तक समर सरप्राइज जैसा ही है।

इसे भी पढ़िए :  TRAI ने 'जियो' को लगाई फटकार, जारी किया 'कारण बताओ नोटिस' पढ़िए- आखिर क्यों ?

जियो ने समर सरप्राइज ऑफर वापस लेते वक्त ही यह ऐलान कर दिया था कि पहले से जिन्होंने समर सरप्राइज ऑफर लिया है उन्हें तीन महीने तक फ्री सर्विस मिलती रहेगी।