अखिलेश की पेंशन योजना पर योगी सरकार ने लगाई रोक, संकट में और भी कई योजनायें

0
योगी
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की एक ओर योजना पर रोक लगा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी समाजवाजी पेंशन योजना पर रोक लगा दी गई है। और इसके साथ ही योगी सरकार ने अखिलेश के राज में बने साइकिल ट्रैक को तुड़वाने की तैयारी में है।

 

समाजवादी पेंशन योजना की ब्रैंड एंबैसेडर अभिनेत्री विद्या बालन थीं और इसका काफी विज्ञापन किया गया था। समाजवादी पेंशन योजना अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक थी जिस पर फिलहाल योगी सरकार ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही इस योजना पर जांच के आदेश भी दिए है। इस योजना में जांच इस बात की होगी जिन्हें पेंशन मिल रही है वो उसके असली हकदार है भी या नहीं। योगी ने जांच रिपोर्ट के लिए एक महीने का समय दिया है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 500 रुपये वहीं विधवाओं, दिव्यांगो और बुजुर्गों को 1000 रुपये दिए जाते है।

इसे भी पढ़िए :  हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, आय से अधिक संपत्ति मामला

 

योगी सरकार अखिलेश की एक और महात्वाकांक्षी योजना समाजवादी साइकिल ट्रैक पर भी हथौड़ा चलाने का विचार कर रही है। पिछली सरकार ने लखनऊ से लेकर नोएडा समेत यूपी के कई शहरों में साइकिल ट्रैक बनाए थे। सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार लखनऊ, नोएडा जैसे शहरों में साइकिल ट्रैक ख़त्म करना चाहती है। सड़कों को चौड़ा करने के नाम पर साइकिल ट्रैक हटाने की योजना है। इस सिलसिले में वित्त, नगर विकास और पीडब्लूडी मन्त्रियों से चर्चा हुई है, लेकिन अभी कोई आख़िरी फ़ैसला नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  अलविदा ‘अम्मा’: तमिलनाडु में 7 दिन का राजकीय शोक

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse