नोटबंदी के 6 महीने पहले ही तैयार हो गए थे 500-2000 रुपए के नए नोटों के डिजाइन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं, आरबीआई ने यह भी स्वीकार किया है कि नोटबंदी के बाद से नकली नोटों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा उसके पास उपलब्ध नहीं है। आरबीआई के मुद्रा प्रबंधन विभाग (जाली नोट सतर्कता प्रभाग) ने कहा कि अभी हमारे पास नकली नोटों के बारे में कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। दरअसल, यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल वी. गलगली की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आई है।

इसे भी पढ़िए :  कर्जधारकों को बड़ी राहत: RBI ने बढ़ाई लोन की EMI भरने की मोहलत, नोटबंदी के चलते 60 दिनों की छूट

गलगली ने बताया कि आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि नोटबंदी के लगभग 11 सप्ताह बाद भी इस संबंध में कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इस तरह नकली नोटों के खिलाफ नोटबंदी को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए।

इसे भी पढ़िए :  ऐसे बदले जा सकते हैं 500-1000 रुपये के पुराने नोट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse