BJP ने दिए संकेत, गोवा की सियासत में पर्रिकर की हो सकती है वापसी

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। गोवा में चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है। सभी राजनीतिक दल आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच पणजी पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच गोवा बीजेपी ने संकेत दिए हैं कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की दोबारा गोवा की सियासत में वापसी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली HC ने हटाया डी कोल्ड टोटल और विक्स ऐक्शन 500 समेत 344 दवाओं पर लगा बैन

मंगलवार(24 जनवरी) को गोवा पार्टी इकाई के अध्यक्ष विजय तेंदुलकर ने कहा कि लोग रक्षामंत्री को गोवा की राजनीति में वापस देखना चाहते हैं। तेंदुलकर के कहा कि पर्रिकर अच्छा जनसंपर्क रखने वाले नेता हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें गोवा वापस लाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में आखिरी फैसला चुनावों के बाद निर्वाचित विधायक करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  मनोहर पर्रिकर की चुटकी पर भड़के दिग्विजय, कहा-'शर्म करो और माफी मांगो, तुम सत्ता के भूखे हो'

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और चुनाव के लिए गोवा बीजेपी के इन्चार्ज नितिन गडकरी ने भी संकेत दिया था कि अगर चुनाव के बाद विधायक फैसला करते हैं तो रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  जल्द पूरा होगा पीएम मोदी का कैशलेस इकॉनोमी का सपना, गोवा होगा पहला राज्य

आगे पढ़ें, गडकरी भी दे चुके हैं संकेत

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse