फसल बीमा योजना का कड़ाई से अनुपालन करें बैंक: आरबीआई

0

 

दिल्ली

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पहुंच बढाने के लिए कड़ाई से अनुपालन करें और फसल बीमा के लिए बने पोर्टल पर किसानों का ब्यौरा दाखिल करने में कोई कोताही नहीं बरतें। इस पोर्टल का प्रबंधन कृषि मंत्रालय कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकारों का आरोप, नोटबंदी पर की थी नेगेटिव कवरेज, RBI ने इस तरह लिया बदला

केंद्रीय बैंक के अनुसार उसके सामने आया है कि बैंक की शाखाएं फसल बीमा के लिए बने पोर्टल पर किसानों का ब्यौरा दर्ज नहीं कर रही हैं।

इसी महीने रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया था कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए 4 लाख करोड़ का काला धन

इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने तय आय और मुद्रा बाजारों के लिए नियमों में कुछ बदलाव की घोषणा की जिसके तहत बैंकों को ‘मसाला बांड’ जारी करने तथा कारपोरेट बांड स्वीकार करने की अनुमति दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: RBI को भी नहीं पता चलन से हटाए गए नोटों की सही संख्या

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा है कि उसने ‘बेहतर बाजार विकास, भागीदारी बढाने, बाजार में नकदी बढाने तथा संवाद में सुधार को ध्यान में रखे हुए ये कदम उठाए हैं।’