पंजाब: मृत गाय को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। गुरदासपुर के सिम्बली गांव में एक मृत गाय को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 23 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह और उसके 55 वर्षीय चाचा सतनाम के रूप में की गई है। बौआ सिंह नाम के व्यक्ति ने दोनों को गोली मारी थी।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की मौत पर हाई कोर्ट ने जताया शक, पीएम मोदी और तमिलनाडु सरकार से पूछा ये सवाल

पुलिस ने बताया कि बौआ सिंह और उसके बेटों लखविंदर सिंह और धरमिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बिक्रमजीत की गाय बौआ सिंह के खेतों में चराई के बाद कीटनाशक विषाक्तता की वजह से मर गई थी, जिसके बाद कल यह घटना घटी। मामला गांव के पंचायत में पहुंचने के बाद बौआ सिंह को 25,000 रुपये का मुआवजा देने के लिए कहा गया।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट नें सतलुज यमुना लिंक मुद्दे पर पंजाब को दिया तगड़ा झटका

पुलिस ने बताया कि जब बिक्रमजीत और उसके रिश्तेदार मुआवजे की मांग करने के लिए बौआ सिंह के घर गए तब उसने मुआवजा देने से इनकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई जिसने बाद में हिंसक रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि बौआ ने दोनों को कथित तौर पर गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  माहाजाम पर वरिष्ठ अधिकारी ने माफी मांगी; कहा- हालात संभाले जा सकते थे पर अब..