बैकफुट पर रिलायंस जियो: देंगे 4G पर मिलेगा सिर्फ 1GB डाटा

0
जियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने नए प्लान के साथ-साथ एक दिन में फ्री डेटा यूज की लिमिट 4GB से घटाकर 1 GB कर दी है लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे आपको ही फायदा होने वाला है। इससे डेटा यूज की लिमिट घटा देने से नेटवर्क पर लोड कम हो जाएगा जिससे आप 4G इंटरनेट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे। क्योकि लोगों की शिकायत रही है की जियो का नेट तो 4G है लेकिन स्पीड 2G या 3G के बराबर ही आती है। इसके लिए इंडस्ट्री के एक्सपर्ट और विश्लेषकों ने डेटा यूज की लिमिट घटा देने का निर्णय लिया। जिसके बाद से 4G की स्पीड काफी बेहतर हो जाएगी और उपभोक्ता सर्विस का बेहतर तरीके से लाभ उठा पाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अपने दो होटलों को बेचेगी सहारा समूह

इस कदम से कंपनी को अगले साल मार्च में फ्री ऑफर खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को जोड़े रखने की चुनौती से निपटने में भी मदद मिलेगी। जेपी मोर्गन के मुताबिक, मार्च के अंत तक जियो के उपभोक्ता करीब 10 करोड़ उपभोक्ता हो जाएंगे। वहीं मोर्गन स्टैनले का अनुमान है कि जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान 9 करोड़ उपभोक्ता हो जाएंगे। अप्रैल 2017 से कंपनी जब शुल्क लेने लगेगी तो अगले साल तक इसके उपभोक्ताओं की संख्या 4.5 करोड़ हो जाएगी। यानी अनुमान के मुताबिक, फ्री ऑफर के दौरान उपभोक्ताओं की संख्या शुल्क लगने के बाद घटकर आधी रह जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  आयकर विभाग ने बैंकों से मांगी 1 अप्रैल से 9 नवंबर तक जमा होने वाले कैश की रिपोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse