स्नैपडील ने दिया एक खास ऑफर, COD कर घर मंगवाए कैश

0
स्नैपडील
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लीजिए, कैश की कमी के बीच राहत की एक खबर आ गई। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील ने कैश एट होम (Cash@Home) नाम से नई सुविधा का शुभारंभ कर दिया है। इसके जरिए लोग 2000 रुपए की डिलिवरी मंगा सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को फोन में स्नैपडील ऐप इंस्टॉल करनी होगी और ऐप लोकेशन डेटा के जरिए यह बताएगी कि आपके इलाके में कैश उपलब्ध है या नहीं। स्नैपडील के मुताबिक, अगर कैश उपलब्ध होगा तो आपको पुश नोटिफिकेशन या SMS भेज दिया जाएगा, जिसके जरिए आप रुपए ऑर्डर कर सकते हैं।डिलिवरी (CoD) में मिलते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ऑनलाइन शॉपिंग वालों के लिए है खुशखबरी, स्नैपडील का एक और ऑफर कल से शुरू

इसके लिए यूजर्स को डेबिट कार्ड या फ्रीचार्ज ऐप के जरिए 1 रुपए का चार्ज देना होगा। ऑर्डर करने के अगले दिन स्नैपडील का एग्जीक्यूटिव आपके घर पर पीओएस मशीन लेकर पहुंच जाएगा। यहां आप अपना कार्ड स्वाइप करके कैश प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए एक दिन में 2000 रुपए की लिमिट रखी गई है। फिलहाल यह सुविधा गुरुग्राम और बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है और सिर्फ ऐप के जरिए ही काम करती है। गुरुग्राम और बेंगलुरु में यह सर्विस पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। इसे जल्द ही देश के अन्य बड़े शहरों में शुरू किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वो यूजर्स के फीडबैक और कैश की उपलब्धता के आधार पर डीटेल अपडेट करते रहेंगे। प्रेस रिलीज के मुताबिक, स्नैपडील इस सर्विस के लिए कैश ऑन डिलिवरी से मिलने वाले कैश का उपयोग करेगी।

इसे भी पढ़िए :  बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़कर, इस टॉफी के नमकीन स्वाद ने मचाई धूम, 2 साल में कमाए 300 करोड़

स्नैपडील के को-फाउंडर रोहित बंसल ने कहा, “कैश ऑन डिमांड सर्विस की लॉन्चिंग का उद्देश्य पैसों की किल्लत से जूझ रहे ग्राहकों की मदद करना है। इससे हमारे कस्टमर्स को रोजमर्रा की चीजें खरीदने और अन्य कामों में थोड़ी राहत पहुंचेगी।” एक यूजर किसी भी एटीएम के जरिए 2000 रुपये कैश के लिए बुकिंग करा सकता है। खास बात यह है कि कैश ऐट होम सर्विस के लिए कस्टमर्स स्नैपडील से कोई दूसरे सामान लेने को बाध्य भी नहीं होंगे। बता दें कि इससे पहले येस बैंक ने ऑनलाइन ग्रोसरी मार्केट ग्रोफर्स और कैब कंपनी ओला के साथ कैश डिलिवरी के लिए साझेदारी की थी। हालांकि इसके लिए कस्टमर्स को न्यूनतम कीमत की खरीदारी करनी होती है।

इसे भी पढ़िए :  शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी सर्वे को पहले बताया प्लांटेड, खड़ा हुआ विवाद तो डिलीट कर दिये ट्विट्स
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse