अब सिर्फ 399 रुपये में करें हवाई जहाज़ की सैर, लेकिन शर्तें लागू

0

अब हवाज जहाज का टिकट ट्रेन और एसी बस से भी सस्ता हो गया है। जी हां अब आप मात्र 399 रुपये में हवाई जहाज की यात्रा का लुत्फ ले सकते हैं। ये खास स्कीन निकाली है जानी-मानी विमानन कंपनी स्पाइट जेट ने।  ग्रेट इंडिपेंडेंस सेल नाम के इस ऑफर के तहत आप 399 रुपए के बेस फेयर में हवाई सफर कर पाएंगे। यह लिमिटेड ऑफर आज से शुरू हुआ है और 11 अगस्त तक चलेगा। इस बंपर सेल के दौरान 18 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2016 तक की टिकट बुक की जा सकती है

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार पेट्रोल पंपों पर खोलेगी दवाओं की दुकान

देश की दिग्गज एयरलाइंस कंपनी स्पाईस जैट ने अपने ग्राहकों के लिए स्वतंत्रता दिवस के तोहफे के रूप में एक लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है। ग्रेट इंडिपेंडेंस सेल नाम के इस आॅफर में आप 399 रुपए के बेस फेयर में हवाई का सफर कर पाएंगे। वहीं इसकी चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट 2999 रुपए से शुरू होगा।

इसे भी पढ़िए :  चुनावी नतीजों के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, निफ्टी ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, रुपया भी चढ़ा

तीन दिन तक चलने वाली यह लिमिटेड टाइम सेल 9 अगस्त मंगलवार से शुरू हो चुकी है, जो 11 अगस्त तक रहेगी। इस दौरान 18 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2016 तक की टिकट बुक की जा सकेंगी। हालांकि ऑफर के तहत दिया गया टिकट प्राइस पर सरचार्ज और टैक्स अगल से लागू होगा।

इसे भी पढ़िए :  अब राष्ट्रपति ने की रघुराम राजन के काम की प्रशंसा, कहा बैंकों को सही दिशा दी

399 रु का बेस फेयर इन रूट्स पर उपलब्ध होगा-
अहमदाबाद-मुंबई, अमृतसर-श्रीनगर, बेंगलुरु-चेन्नई, बेंगलुरु-कोच्ची, कोयंबटूर-हैदराबाद, जम्मू-श्रीनगर, मुंबई-गोवा, मुंबई-हैदराबाद।

वहीं 2999 रुपए बेस फेयर वाला इंटरनेशनल फ्लाइट ऑफर इन रूट्स पर होगा-
दुबई-दिल्ली, दुबई-मुंबई