Spicejet का दिवाली धमाका, त्योहारी मौसम में सबसे सस्ते हवाई सफर का फोड़ा बम!

0
spicejet

वक्त-दर-वक्त ग्राहकों को सस्ते हवाई सफर का तोहफा देने वाली किफायती विमान सेवा कंपनी Spicejet ने एक बार फिर त्योहारी मौसम में आपको सबसे सस्ता हवाई सफर देने का फैसला किया है। Spicejet ने त्योहारी मौसम के लिए घरेलू मार्गों पर 899 रुपये से और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3,699 रुपये से टिकट की पेशकश की है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने चीनी समान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अपनाया ये तरीका

ये पेशकश सीमित समय के लिये है। Spicejet की विज्ञप्ति के मुताबिक पेशकश के तहत टिकट की बुकिंग आज से लेकर सात अक्तूबर तक की जा सकती है और यात्रा आठ नवंबर से अगले साल 13 अप्रैल तक की जा सकेगी। इस पेशकश के तहत सीटों की उपलब्धता सीमित है और पहले-आओ-पहले-पाओ के आधार पर होगी। घरेलू गंतव्यों में बेंगलुरू-कोच्चि, दिल्ली-देहरादून, चेन्नई आदि हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर चेन्नई-कोलंबो जैसे मार्ग है।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जियो आज करेगा अपने उपभोक्ताओं के लिए नई घोषणाएं

Spicejet की योजना के मुताबिक ऑफर सिर्फ सीधी फ्लाइट वाले मार्ग पर एक तरफ की यात्रा के लिए उपलब्ध होगा। ईंधन तथा अन्य सभी शुल्कों के साथ बेंगलुरु-कोच्ची, दिल्ली-देहरादून तथा चेन्नई-बेंगलुरु के लिए उड़ानें 888 रुपये में उपलब्ध होंगी।

इसे भी पढ़िए :  मार्केट के सुधरे हालात, निफ्टी और सेंसक्स में बढ़त

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए Spicejet से पहले एयर एशिया ने भी सस्ते हवाई सफर की पेशकश की थी।