एक फरवरी को पेश हो सकता है आम बजट, मंत्रिमंडल करेगा फैसला

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। आम बजट एक फरवरी को पेश हो सकता है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार(21 सितंबर) को होने वाली बैठक में इस पर फैसला किया जा सकता है। अब तक आम बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता रहा है।

सरकार रेलवे बजट को भी आम बजट में मिलाने पर विचार कर रही है। अब अलग से रेल बजट पेश नहीं किया जाएगा। इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विचार कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  1 मई से इन शहरों में रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

बजट में विभिन्न मंत्रालयों के खर्च को योजना और गैर-योजना बजट के तौर पर दिखाए जाने की व्यवस्था को भी समाप्त किए जाने का प्रस्ताव है। इस पर भी बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।

सरकार का इरादा समूची बजट प्रक्रिया को एक अप्रैल को नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले पूरी करने का है, ताकि बजट प्रस्तावों को नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही अमल में लाया जा सके। यही वजह है कि बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया को समय से पहले शुरू किया जा रहा है और फरवरी अंत के बजाय फरवरी के पहले दिन बजट पेश करने का फैसला किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  योजनाओं पर तेजी से अमल के लिए एक महीना पहले पेश होगा बजट: PM मोदी

सूत्रों के अनुसार सरकार संसद का बजट सत्र 25 जनवरी 2017 से पहले बुला सकती है। एक फरवरी को आम बजट पेश करने से एक दो दिन पहले आर्थिक समीक्षा पेश की जा सकती है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अग्रिम अनुमान आंकड़े अब फरवरी के बजाय सात जनवरी को पेश किए जा सकते हैं। विभिन्न मंत्रालय अब व्यय की मध्यवर्षीय समीक्षा 15 नवंबर तक पूरी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  Idea-Vodafone के विलय से 25,000 लोगों की नौकरी खतरे में!

सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे मकसद पूरी बजट प्रक्रिया को 24 मार्च से पहले समाप्त करना है। विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक सहित पूरा बजट संसद में 24 मार्च से पहले पारित कराने की योजना है।