‘धक धक गर्ल’ उर्फ माधुरी दीक्षित बतौर एक्ट्रेस काम करने के बाद अब वह पुन: एक बार फिर अपनी नई पारी की शुरुआत करने को तैयार है। इस बार वह अपनी पारी की शुरुआत बतौर निर्माता के रूप में करने वाली है।
एक बयान के मुताबिक, “इस फैमिली एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन स्वप्नानील जयकर करेंगे और यह फिल्म माधुरी के आरएनएम मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित होगी जो कि पहले ही ई-लर्निग और डीटीएच सामग्री के साथ आ चुकी है।”
माधुरी ने कहा, “हम आरएनएम मूविंग पिक्चर्स में इस नई भूमिका में कदम रखने और प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित है। यह पारिवारिक फिल्म है और हमारी टीम बहुत प्यारी है। मैं जल्द ही शूटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं।”
































































