पीएम मोदी पर नाना पाटेकर का बड़ा बयान, पढ़िये- क्या कहा?

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपनी फिल्म ‘वेडिंग ऐनीवर्सरी’ में अपने किरदार के बारे में बताते हुए नाना कहते हैं, “फिल्म में मेरे किरदार का नाम नागार्जुना है, उसका मिजाज पल-पल में बदलता है। वह सीधा-साधा लेखक और कवि है। यह किरदार मुझसे बहुत ज्यादा संबधित है, आप कह सकते हैं की वह मेरा अतीत है।” इस कहानी का चुनाव करने के बारे में नाना कहते हैं, “इस फिल्म की कहानी मैंने इस लिए चुनी क्योंकि यह एकदम अलग थी, ऐसे किरदार बहुत कम मिलते हैं। इससे मैं ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा फिल्म और किरदार के बारे में।” नाना के साथ फिल्म में अभिनेत्री माही गिल मुख्य भूमिका में हैं, यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म का निर्देशन शेखर एस झा ने किया है।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक: स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर गुंडागर्दी, बुजुर्ग की पिटाई कर उठवाया मल

 

बॉलिवुड में 45 साल पूरे कर चुके नाना अपने इस सफर को बेहतरीन मानते हुए कहते हैं, “मैंने हिंदी और मराठी फिल्मों और थिअटर में जो भी काम किया अपनी शर्तों पर किया। अपनी शर्तों और सिद्धांतों के साथ बॉलिवुड में इतने साल सफलता पूर्वक काम कर सका यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, हालांकि इतने सालों में बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, जो रास आया सिर्फ वही काम किया, 45 साल पूरे करके बहुत अच्छा लग रहा है।”

इसे भी पढ़िए :  वोट डालने पहुंचे वरुण धवन के साथ पोलिंग बूथ पर ऐसा क्या हुआ कि उनका जमकर उड़ा मजाक
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse