UP चुनाव 2017: चौथे चरण में 3 बजे तक 50.37 फीसदी मतदान

0
मतदान
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत गुरुवार को 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीन बजे तक 50.37 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक यह आंकड़ा 38.14 फीसदी था। तीन बजे तक हमीरपुर में 53.28 फीसदी, महोबा में 55.63 फीसदी, जालौन में 45.79 फीसदी मतदान रहा।

इसे भी पढ़िए :  बोम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, हाजी अली दरगाह के गर्भगृह में होगी महिलाओं की एंट्री

-राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक बजे तक इलाहाबाद में 32.92 फीसदी, बांदा में 40.50 प्रतिशत, चित्रकूट में 43.25 प्रतिशत, फतेहपुर में 37.92 प्रतिशत, हमीरपुर में 44 प्रतिशत, झांसी में 41.75 प्रतिशत, जालौन में 35.87 प्रतिशत, कौशाम्बी में 37.67 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 36.07 प्रतिशत, रायबरेली में 41.58 प्रतिशत और महोबा में 41 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात के गधों के बारे में फिर बोले अखिलेश, जानें कौन था निशाने पर !

-कुछ स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने तुरंत दूर कर लेने का दावा किया।

-सुबह 11 बजे तक 23.78 फीसदी मतदान हुआ। सुबह नौ बजे तक यह आंकड़ा 10.23 फीसदी था। 11 बजे तक बांदा में 21 फीसदी, रायबरेली में 25.2 फीसदी, जालौन में 22.8 फीसदी, इलाहाबाद में 24.24 फीसदी, चित्रकूट में 25 फीसदी,  ललितपुर में 25 फीसदी और प्रतापगढ़ में 24 फीसदी मतदान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अखिलेश आज दिखाएंगे लखनऊ मेट्रो को हरी झड़ी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse