सलमान खान ने की ऑटो रिक्शा की सवारी, चालक को दिए इतने रुपए की सुनकर चौंक जाएंगे आप

0
सलमान खान
Source: JKR

अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन में जी जान से जुटे सलमान खान को आपने मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए तो देखा होगा। लेकिन मंगलवार(13 जून) की रात को उन्हें ऑटो रिक्शा में घूमते हुए देखा गया। उनके साथ इस दौरान फिल्म मेकर रमेश तौरानी भी ऑटो में नजर आए।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान मंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो पहुंचे हुए थे। यहां ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए चल रहे इंटरव्यू के बाद सलमान फिल्म मेकर रमेश तौरानी के साथ घर के लिए पैदल ही निकल गए। जैसे ही सलमान आगे बढ़े उन्हें देखकर भीड़ लगने लगी। सलमान ने सभी को स्माइल दी और फिर उसके बाद आनन-फानन में उन्होंने पास में खड़े एक ऑटो रिक्शा चालक को बुलाया और गैलेक्सी अपार्टमेंट चलने को कहा इसके बाद सलमान खान और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के साथ रिक्शा में बैठ कर अपने घर चले गए।

इसे भी पढ़िए :  सलमान ने लिया पाक कलाकारों का पक्ष, तिलमिलाई शिवसेना ने जारी किया ये तुगलकी फरमान

 
लेकिन ऑटो से उतरने के बाद सलमान ने एक ऐसा काम किया, जिसका अंदाजा ऑटोवाले को भी नही था। ख़बरों के अनुसार, महबूब स्टूडियो से सलमान के घर की दूरी करीब 800 मीटर है। जिसका ऑटो का किराया 50 रुपये से भी कम हुआ था,लेकिन सलमान ने ऑटोवाले को इस छोटे से सफ़र के लिए 1000 रूपए दिए।

इसे भी पढ़िए :  कुछ इस अंदाज में नजर आयी दीपिका पादुकोण और नीतू सिंह, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो

 

बता दें कि सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ में वर्ष 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध को दर्शाया गया है। इसमें सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज होगी, ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।

इसे भी पढ़िए :  दीपिका संग सलमान ने ‘बिग बॉस-10’ का किया आगाज, देखें तस्वीरें

 
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ को लेकर काफी बिजी हैं। इस फिल्म में स्वर्गीय अभिनेता ओम पुरी भी नज़र आएंगे, इस फिल्म में ओमपुरी ने सलमान खान के पिता का किरदार निभाया है।