यूट्यूब चैलन ‘द वायरल फीवर’ (TVF) के सीईओ पर छेड़छाड़ का आरोप, 4 महिलाओं की आपबीती

0
TVF
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एक महिला ने यूट्यूब चैलन ‘द वायरल फीवर’ (TVF) के सीईओ अरुणाभ कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगया है। महिला ने अपनी दास्तान ब्लॉग में लिखा… ‘अरुणाभ के घर पर तीन महिलाओं के साथ मेरी एक मीटिंग थी। अपार्टमेंट के हॉल में मीटिंग चल रही थी। तभी अरुणाभ मीटिंग बीच में छोड़कर उठ गया और अंदर की तरफ चला गया। कुछ देर बीतने के बाद जब वह नहीं आया, तो मैं आवाज देते हुए अंदर की तरफ गई। अचानक, मैंने महसूस किया कि किसी ने पीछे आकर मेरे दोनों वक्षस्थल दबा दिए। मैं पीछे मुड़कर देखी, तो वो अरुणाभ था। मैं हैरान थी। वह मेरी आंखों में आंखें डालकर देख रहा था। मैं कमरे से भागी। मीटिंग तुरंत खत्म करके लौट आई। इसके बाद TVF कभी वापस नहीं लौटी।’

इसे भी पढ़िए :  बाहुबली पार्ट 2 ने रिलीज़ से पहले तोड़ा ये रिकॉर्ड

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ढाई साल के कार्यकाल के दौरान उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की गई। हालांकि, TVF ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उस पर लगाए गए इल्जाम पूरे तरीके से झूठे हैं। ये TVF और उसकी टीम को बदनाम करने के लिए लिखा गया है। वहीं, इस मामले में कई और महिलाओं ने अरुणाभ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आपबीती शेयर की हैं।

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी चुनाव 2017: रेखा और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने डाले वोट, वोटिंग जारी

आईआईटी खड़गपुर में अरुणाभ साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने भी उस पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उसने हिन्दी वेबसाइट द क्विन्ट से कहा- साल 2012 में मुंबई में मेरे साथ ये घटना घटी थी। हम दोनों कॉफी पीने के लिए एक साथ गए थे। उस समय अरुणाभ ने मुझसे कहा- ‘क्या तुम मेरे साथ मेरे घर चलोगी और डांस करोगी।’ मैं हैरान थी। उसने मुझसे कहा कि मैं न्यूड होकर उसके सामने डांस करूं।

इसे भी पढ़िए :  'गैंगस्टर नहीं मिलती तो कर लेती एडल्ट फिल्मों से शुरुआत': कंगना रनौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse