यूके की जांच एजेंसी ने जिया खान की खुदकुशी को बताया साजिश

0
जिया खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मिस्ट्री बन चुकी एक्ट्रेस जिया खान की मौत में अब एक नया मोड़ आया है। दरअसल, एक ब्रिटिश फोरेंसिक एक्सपर्ट की हालिया रिपोर्ट में जिया की खुदकुशी को साजिश बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिया की गर्दन और चेहरे के निशान ये साफतौर पर बयां करते हैं कि ये नॉर्मल खुदकुशी का मामला नहीं है। ब्रिटिश एक्सपर्ट जैसन पेन जेम्स द्वारा बनाई यह रिपोर्ट भारतीय एक्सपर्ट के मुताबिक दी गई रिपोर्ट से बिल्कुल अलग है। जिया की मां राबिया यह रिपोर्ट बुधवार को सेशन कोर्ट को सौंप सकती हैं। इस नए खुलासे के बाद जिया के प्रेमी रहे एक्टर सूरज पंचोली की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़िए :  Video: 'बीट पे बूटी' पर मेहर मलिक का HOT DANCE

बता दें कि एक पॉपुलर टेब्लॉयड के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में जांच एजेंसी ने सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़िए :  एक मुस्लिम ने आत्मघाती हमलावर को गले लगाकर सैकड़ों जानें बचाई

जिया खान की मां राबिया भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं थीं। इसके बाद राबिया ने यूके स्थित फोरेंसिक हेल्थकेयर सर्विस लिमिटेड पेन-जेम्स (Payne-James) की मदद ली थी। इस ब्रिटिश जांच सर्विस ने जिया की मेडिकल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जिया के शव की फोटो और सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की।

इसे भी पढ़िए :  आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आज आएगा फैसला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse