बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, पेट में जलन की शिकायत

0
ही मैन

दिल्ली, बॉलीवुड के ही-मैन और बीते वक्त के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को आज अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है पेट में जलन की शिकायत के चलते धर्मेंद्र को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 81 साल के धर्मेंद्र को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र, अस्पताल के जेनरल फिज़िशियन डॉ विशेष अग्रवाल और डॉ मनोज पटेल की निगरानी में है। अस्पताल से जानकारी मिली है कि सोमवार को जब उन्हें लाया गया था तो वो पेट दर्द से परेशान थे। अब उनकी हालत स्थिर है और पहले से बेहतर हैं। उन्हें शायद कल यानी बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  राजनीति में कूदे राजपाल यादव: अपनी अलग पार्टी बनाई, यूपी में 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बता दें की धर्मेंद्र का काफी लंबे समय से इलाज चल रहा है। उन्हें पेट में जलन की समस्या के कारण पहले भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका है। यह जानकारी अस्‍पताल की तरफ से दी गई है हालांकि अभी तक उनकी पत्‍नी हेमा मालिनी या बेटी ईशा या अहाना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसी 9 दिसंबर को धर्मेंद्र ने अपना जन्‍मदिन मना है।

इसे भी पढ़िए :  'भईयाजी सुपरहिट' के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें

धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्‍म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। वह आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई ‘ सैकंड हैंड हस्‍बैंड ‘ में दिखाई दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  'हैप्पी बर्थडे' रानी, जानिए रानी मुखर्जी के बारे में 5 अनसुनी बातें