सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने 99 बार किया सीजफायर का उल्लंघन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में आतंकवादी ठिकाने पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण पर 99 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के मुताबिक, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सैनिकों के सर्जिकल सट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर 99 बार सीजफायर का उल्लंघन किया।’’

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कटारा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विकास-विशाल को 25 साल की जेल

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू क्षेत्र में 16 कॉर्प्स इलाके में 83 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि 15 कॉर्प्स के क्षेत्र के अंतर्गत कश्मीर क्षेत्र में सीजफायर के उल्लंघन की 16 घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़िए :  ‘नमामि गंगे’’ तभी सफल होगा जब मोदी गंगा पर बन रहे बांधों का निर्माण रूकवाएं: स्वरूपानंद

पाकिस्तानी की तरफ से एक नवंबर को जम्मू-कश्मीर के पांच सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी के करीब रिहाइशी बस्तियों पर भीषण गोलाबारी हुई, जिसमें दो बच्चों और चार महिलाओं सहित आठ लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  पेरिस समझौते पर भारत की सहमति से खुश हुए ओबामा, थपथपाई पीएम मोदी की पीठ

इसके बाद भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 14 पाकिस्तानी चौकियों को मटियामेट कर दिया और उनके दो पाक सैनिकों को मार गिराया।