दिल्ली मे जहरीली धुंध: आज बंद रहेंगे MCD के सभी स्कूल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने शुक्रवार(4 नवंबर) को दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात पर केंद्र और केजरीवाल सरकार को जमकर फटकार लगाई और कहा कि दोनों ही सरकारें कदम नहीं उठा रहीं।

दिल्ली में खतरनाक स्थिति तक पहुंच चुके प्रदूषण की वजह दिल्ली के तीनों नगर निगमों के तहत संचालित स्कूलों आज(5 नवंबर) को बंद रखने का आदेश दिया गया है। पिछले 17 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में यह सबसे खतरनाक धुंध है।

इसे भी पढ़िए :  असम में सरकार का फरमान : सरकारी नौकरी वालों को रखना होगा मां-बाप का खयाल

एसडीएमसी में विपक्ष के नेता सुभाष आर्य ने कहा कि ‘‘तीनों नगर निगम के तहत सभी स्कूलों को शनिवार को भारी धुंध और प्रदूषण के कारण बंद रखा जाएगा। स्कूल बंद रखने का आदेश फिलहाल एक दिन के लिए है। स्थिति के मुताबिक हम उन्हें बाद में भी बंद रखने का निर्णय करेंगे।’’

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी की गोमूत्र पीने वाली तस्वीर की ये है सच्चाई

दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तर दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में करीब 10 लाख छात्र पंजीकृत हैं। दक्षिण दिल्ली के पूर्व महापौर आर्य ने कहा कि ‘‘दिल्ली में भारी प्रदूषण को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। चूंकि सुबह के समय में धुंध खतरनाक होती है, इसलिए स्कूलों को बंद करने का निर्णय किया गया।’’

इसे भी पढ़िए :  मारे गए 4 किसानों के परिवार से मिल भावुक हुए सीएम शिवराज