आयकर विभाग ने जब्त किए 10 करोड़ रुपये, पढ़िए कहां छिपा कर रखे थे, जानकर हैरान रह जाएंगे

0
आयकर विभाग

आयकर विभाग के अधिकारियों ने पुणे की एक बैंक की ब्रांच में छापा मारकर नोटबंदी के बाद अभी तक की सबसे बड़ी नए नोटों की खेप पकड़ी है। पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के लॉकर में ये रुपए मिले हैं।

आयकर विभाग ने बुधवार को बैंक के कई लॉकरों में छापा मारा था। इस दौरान यहां लॉकर में करोड़ों रुपए के नोट भरे मिले, जिसमें 2000 के नए नोट और 100 रुपये के नोट भी थे। आयकर विभाग को अभी तक 15 लॉकरो से 10 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। यह लॉकर तेल से जुड़ी एक कंपनी के हैं। अब लॉकर के मालिकों की तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले में बैंक के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  केरल में मुस्लिम मंत्री को बीजेपी नेता ने फटकारा, कहा धार्मिक स्थल को मतलब की राजनीति का हिस्सा न बनाए

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पाया कि इन लॉकरों को ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके चलते शक हुआ और मामले की जांच की गई तो पता चला की एक कंपनी के 15 लॉकर हैं। इस कंपनी के पुणे में कई ऑफिस हैं।

इसे भी पढ़िए :  'राम रहीम' के डेरे में तीन दिन चला सर्च ऑपरेशन खत्म, जानिए डेरे से क्या-क्या बरामद हुआ