इस्तीफे के बाद जंग ने कहा: कोई राजनीतिक कारण नहीं, मां के लिए दिया इस्तीफा

0
नजीब जंग
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने जब से इस्तीफा दिया तबसे दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल ही हलचल है। हर कोई कयास लगा रहा है आखिर नजीब जंग ने ऐसा क्यूं किया? इसके अलावा नए उपराज्यपाल के नामों पर भी आज दिन भर कयास लगते रहे। आज एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नजीब जंग ने कहा कि  इस्तीफे के पीछे कोई राजनीति नहीं है। मैं अपनी 95 साल की मां को वक्त देना चाहता हूं। इसलिए इस्तीफा दिया है।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान के सरकारी डॉक्टर अब दवा कंपनी के खर्चे पर विदेश नहीं घूम सकेंगे

आगे नजीब ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। आगे उन्होंने कहा कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई तो मैंने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पीएम मोदी ने पद पर बने रहने को कहा। 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भी इस्तीफा देने की बात कही।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के एक सुधारगृह के हालात जिंदा नर्क जैसा
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse