इस्तीफे के बाद जंग ने कहा: कोई राजनीतिक कारण नहीं, मां के लिए दिया इस्तीफा

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

वहीं आज नजीब जंग के इस्तीफे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजभवन में उनसे मुलाकात की। केजरीवाल सुबह तकरीबन 8 बजे उप राज्यपाल के सरकारी आवास पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक उनकी मुलाकात चली। जंग के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया।

इसे भी पढ़िए :  ऑपरेशन के बाद पैदा हुई बेटी, 5 महीने बाद कराया अल्ट्रासाउंड तो सब हो गए हैरान।

आप सरकार और जंग के बीच टकराव कई बार न्यायपालिका के दरवाजे तक पहुंचा और ऐसे में इस अटकल को बल मिला कि उनके इस्तीफे का संबंध दिल्ली में निर्वाचित सरकार की शक्तियों को लेकर अगले महीने आने वाले उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले से जुड़ा हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति साबित होंगे ओबामा: ट्रंप

जंग ने कई बार केजरीवाल सरकार के फैसले को पलट दिया और सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में टिप्पणी की थी कि निर्वाचित सरकार के पास कुछ शक्तियां होनी चाहिए। पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग ने जुलाई, 2013 में उप राज्यपाल का पदभार संभाला था।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में सैनिकों की विधवाओं ने 50 लाख रूपए की सहायता राशि ठुकराई

आगे पढ़िए कौन होगा अगला उपराज्यपाल

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse