बलूच नेता ने चीन-पाक आर्थिक गलियारे पर दी हमले की धमकी, चीन सुरक्षा को लेकर चिंतित

0
पाक चीन आर्थिक गलियारा

 

दिल्ली:

चीन ने आज कहा कि एक बलूच नेता की पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत से गुजरने वाले चीन-पाक आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) को लक्ष्य करके हमला किये जाने की धमकी के बाद वह 46 अरब डॉलर की इस परियोजना से जुड़े श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत अधिक चिंतित है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुवांग ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा की सुरक्षा को लेकर चीन बहुत अधिक चिंतित है। गलियारा और चीनी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना करते हैं। हमें आशा है कि पाकिस्तान आगे भी ऐसा करना जारी रखेगा।’’ वह बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) प्रमुख अल्लाह नजर बलूच द्वारा चीन के मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत और ग्वादर बंदरगाह को जोड़ने वाले गलियारा को निशाना बनाने का संकल्प लिये जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के बाद चीन भी हुआ पाकिस्तान से खफा

गेंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के नेताओं के आम सहमति तक पहुंचने के बाद सीपीईसी की शुरआत हुई।

इसे भी पढ़िए :  भारत को झटका, पाकिस्तान और चीन का साथ देगा रूस

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों की जनता की भलाई सबसे अहम है।’’ गेंग ने साथ ही कहा कि इसी कड़ी में उनका आर्थिक और सामाजिक विकास भी महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को एक और झटका ! मोदी सरकार देगी बलूच नेता बुगती को भारतीय नागरिकता?

डॉक्टर से गुरिल्ला नेता बने नजर ने कहा था, ‘‘हम लोग बलूच के राष्ट्रीय संघर्ष में सिर्फ भारत से ही राजनयिक और आर्थिक समर्थन की उम्मीद नहीं करते हैं बल्कि पूरे विश्व से ऐसी उम्मीद करते हैं।’’