बीएसएफ जवान तेजबहादुर से उनकी पत्नी को मिलने दिया जाए: दिल्ली हाईकोर्ट

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीएसएफ जवान की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर दावा किया कि उनके पति लापता हैं और पिछले तीन दिन से परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

आपको हम बता दें कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने 9 जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने जवानों को कथित तौर पर दिए जाने वाले खाने को दिखाया था।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत

यादव ने दाल में केवल हल्दी और नमक होने का दावा किया था, उसने साथ ही कहा था कि उन्हें जली हुई रोटी दी जाती हैं।
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा समेत कई स्थानों पर इस प्रकार का खाना दिया जाता है और कई बार जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली महिला आयोग ने 'आप' MLA मनोज कुमार का केस दिल्ली पुलिस को भेजा

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव: फरीदकोट रैली में बादल को बचाया और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse