अगली बहस से पहले ट्रंप ने हिलेरी को दी ड्रग टेस्ट की चुनौती  

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी 11 सितंबर एक कार्यक्रम में डगमगा गई थीं और लगभग गिर पड़ी थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि हिलेरी में शारीरिक क्षमता नहीं है। बाद में निदान में पता चला कि हिलेरी न्यूमोनिया से ग्रस्त थीं। ट्रंप की यह टिप्पणी भी उसी पर लक्षित प्रतीत होती है। ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार 17 रिपब्लिकन नेता का जिक्र किया जिन्हें उन्होंने प्राइमरी चुनावों में हराया था और खुद को एथलीट करार दिया।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने पीएम मोदी को दी नसीहत, 'डोनाल्ड ट्रंप की तरह देश हित में करें काम'

ट्रंप ने कहा कि ‘‘हम एथलीट की तरह हैं। लेकिन एथलीटों को ड्रग टेस्ट देना होता है। मैं समझता हूं कि हमें बहस से पहले ड्रग टेस्ट देना चाहिए, क्योंकि हमें नहीं पता है कि उनके (हिलेरी के) साथ क्या होने जा रहा है।’’

इसे भी पढ़िए :  इस्लामिक स्टेट का दिलदहलाने वाला एक और वीडियो आया सामने

ट्रंप ने हिलेरी पर यह आरोप न्यू हैंपशायर में मादक द्रव्यों के खिलाफ अपनी नीति पेश करने के क्रम में लगाए। न्यू हैंपशायर एक ऐसा प्रांत है जो मादक द्रव्यों की बीमारी के खिलाफ संघर्ष में जुटा है। हिलेरी और ट्रंप के बीच तीसरी और आखिरी बहस 19 अक्तूबर को लास वेगास में होगी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर करने के भारत के फैसले का किया स्वागत

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse