दूसरी प्रेजीडेंशियल बहस की ‘स्पष्ट विजेता’ रहीं हिलेरी

0
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

राष्ट्रपति चुनाव की तीन में से पहली बहस होने के बाद 27 सितंबर को सीएनएन:ओआरसी ने सर्वेक्षण कराया था। तब लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने हिलेरी को स्पष्ट विजेता बताया था। ट्रंप को महज 27 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था।

इन नतीजों में बहस शुरू होने से पहले दर्शकों की पसंद पर भी गौर किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स सीडी कांड: 'आप' पार्टी से संदीप कुमार की छुट्टी, सीडी की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

बहस देखने वाले 58 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बहस से पहले हिलेरी का समर्थन कर रहे थे।

बहस के बाद कराए गए यूजीओवी के सर्वेक्षण में आज की बहस देखने वाले 812 पंजीकृत मतदाताओं का साक्षात्कार लिया गया। इनके अनुसार, हिलेरी ने 47 प्रतिशत लोगों के समर्थन के साथ बहस जीत ली जबकि ट्रंप के हिस्से में 42 प्रतिशत मत आए। इसमें कहा गया कि हिलेरी ने अभी अनिर्णित मतदाताओं में 44-41 प्रतिशत के बेहद कम अंतर से जीत हासिल की। 57 प्रतिशत लोगों ने उन्हें राष्ट्रपति बनने के ज्यादा लायक माना जबकि 31 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप को चुना।

इसे भी पढ़िए :  और महंगी हो सकती है रेल यात्रा, सुविधाओं के नाम पर फिर बढ़ेगा रेल का किराया !

सर्वेक्षण में कहा गया कि इस दौरान लैंगिक अंतर देखने को मिला। महिलाओं का सोचना है कि हिलेरी 50-38 प्रतिशत के अंतर से जीतेंगी जबकि पुरूषों का मानना है कि ट्रंप 46-43 प्रतिशत के अंतर से जीतेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने फिर किया सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन, कहा: भारत को आत्मरक्षा का अधिकार
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse