जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, एक की मौत, 9 घायल

0
कश्मीर

 

दिल्ली:

आतंकियों ने आज रात जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका। जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि आतंकियों ने यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर शेरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ऐसे समय पर ग्रेनेड फेंका जब लोग कल की बकरीद के लिए खरीदारी करने में व्यस्त थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में ताजा झड़प में 200 से अधिक लोग घायल, सांसदों के समूह ने किया घाटी का दौरा

उन्होंने कहा कि यह ग्रेनेड एक सड़क पर फटा, जिससे बिलाल अहमद समेत 10 लोग घायल हो गए। बिलाल अहमद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों में तीन पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है और उन्हें यहां के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो नागरिकों को श्रीनगर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  महागठबंधन पर मंडराता खतरा! अब नीतीश के भोज में शामिल होंगे बीजेपी विधायक

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला रात आठ बजकर 25 मिनट पर हुआ।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पैक्टर फिरोज अहमद और कांस्टेबल जहूर अहमद घायलों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  J&K के आज से 2 दिन के दौरे पर अमित शाह, हालात पर होगी चर्चा लेकिन अलगाववादियों से नहीं मिलेंगे