मुलायम बोले- पार्टी में कोई मतभेद नहीं, अखिलेश ने कहा- पिता के लिए कुछ भी करुंगा

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

मंत्रालय लौटाने को तैयार नहीं थे अखिलेश यादव

खबर के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव शिवपाल को उनसे लिए गए मंत्रालय वापस दिलाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अखिलेश इसके लिए तैयार नहीं हुए थे। सारा बवाल इसी पर शुरू हुआ था। शिवपाल की पत्नी और बेटे ने भी पार्टी और सरकार से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल से कहा था कि उनके जो अहम विभाग वापस ले लिए गए थे वे उनको वापस मिल जाएंगे, लेकिन अखिलेश यादव ने इस सिलसिले में मुलायम सिंह की अनसुनी कर दी थी।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: आग लगने से छह दुकानें खाक

रातभर चला था ड्रामा

शिवपाल के इस्तीफे की खबर के बाद देर रात शिवपाल के लखनऊ के आवास के बाहर बड़े पैमाने पर उनके समर्थक जुट गए. समर्थकों ने शिवपाल के पक्ष में नारेबाजी भी की. समर्थक नारे लगा रहे थे शिवपाल तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है. इन नारों के बीच शिवपाल भी आधी रात के बाद भीड़ से मिलने घर के बाहर निकले. शिवपाल ने समर्थकों से कहा कि आप सब हमारे साथ है हम भी आपके साथ खड़े हैं और काफी रात हो चुकी है आप लोग घर जाइए।

इसे भी पढ़िए :  आपस में भिड़े RLD नेता, खूब चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse