मुलायम बोले- पार्टी में कोई मतभेद नहीं, अखिलेश ने कहा- पिता के लिए कुछ भी करुंगा

0
मुलायम सिंह यादव
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ। सपा के घमासान पर मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में मतभेद नहीं हैं, हम सब साथ हैं। मेरे रहते पार्टी में फूट नहीं हो सकती, हालांकि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाता है। मुलायम ने आगे यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरी बात कभी नहीं टालेंगे। अखिलेश-शिवपाल-रामगोपाल में कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि गायित्री प्रजापति फिर मंत्री बनेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई रद्द कर दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने खोले समाजवादी परिवार के कई अहम राज, जानकर चौंक जाएंगे आप

इससे पूर्व मुलायम सिंह यादव ने आज शिवपाल यादव का यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा नामंजूर कर दिया था। मुलायम सिंह यादव ने आज अखिलेश यादव और शिवपाल से मुलाकात भी थी।

उधर, आज लखनऊ में शिवपाल यादव के घर के बाहर उनके समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इन समर्थकों ने शिवपाल यादव के समर्थन में जमकर नारेबाज़ी की और रामगोपाल यादव के खिलाफ नारे लगाए। समर्थकों ने ‘रामगोपाल यादव को बाहर करो’ के नारे लगाए। इस पर शिवपाल यादव ने अपने समर्थकों से कहा कि अपनी बात पार्टी कार्यालय जाकर नेताजी से कहें। हम सब नेताजी के साथ हैं। उनका संदेश ही हमारे लिए आदेश होगा।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से चाचा शिवपाल का नाम गायब

गुरुवार को शिवपाल यादव ने अपने मंत्री पद और पार्टी की यूपी इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। शिवपाल ने मंत्री पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भेज दिया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शिवपाल यादव का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  आनंदीबेन के इस्तीफे का क्रेडिट लेने की कोशिश में AAP, सूरत में लगवाए पोस्टर, आम आदमी के डर से आनंदीबेन घर पर

अगले पेज पर पढ़िए शिवपाल यादव को क्यों मंत्रालय नहीं लौटना चाह रहे थे अखिलेश ?

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse