रजत जयंती: अखिलेश बोले- ये चुनाव भारत का भविष्य तय करेंगे, मैं हर परीक्षा के लिए तैयार हूं…

0
रजत जयंती

समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर आज रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में हो रहे इस समारोह में मुलायम, अखिलेश, शिवपाल, लालू यादव और शरद पवार एक साथ मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी चैनलों पर दिखाई जा रही भारत को हुए नुकसान की 'झूठी' तस्वीरें

मंच से भाषण के दौरान अखिलेश ने चाचा शिवपाल का नाम लेकर समारोह में स्वागत किया। अखिलेश ने मंच पर शिवपाल के पैर भी छुए थे। भाषण के दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा है कि बीजेपी ने समाज में दुरियां बढ़ाई हैं।

इसे भी पढ़िए :  वामपंंथी संगठनों के बाद आज ABVP का 'सेव डीयू' मार्च, जानें कैंपस के सियासी दंगल का हर UPDATE 

वहीं अखिलेश ने चाचा शिवपाल पर भी साधा निशाना, कहा- आपने मुझे तलवार भेंट की है और तलवार देकर कह रहे हैं कि मत चलाओ,  विचारधारा को बचाने के लिए तलवार चलानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव भारत का भविष्य तय करेंगे। मैं हर परीक्षा के लिए तैयार हूं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल-अखिलेश ने प्रेस कॉफ्रेंस कर किए ये 10 वादे, कहा 'PM मोदी को दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद है'