अखिलेश पर जमकर बरसे मुलायम, कहा- 2014 में सब बातें मानी थी, किसने किया शर्मिंदा?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि शिवपाल ने समाजवादी पार्टी को फलने-फूलने में काफी मेहनत की है। मुलायम बोले, ‘मैंने पार्टी को अपने खून से सींचा। शिवपाल ने पार्टी के लिए काफी कुछ झेला और त्याग किया।’ मुलायम ने कहा कि अखिलेश भी गलत निर्णय ले सकते हैं और उनके पास अधिकार है कि वह (मुलायम) इन गलतियों को सुधारें।

इसे भी पढ़िए :  70 सालों तक देश को लूटने वालों से ऐसे पाई-पाई वसूलेंगे मोदी?

मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अंतिम फरमान सुनाते हुए कहा कि उनके द्वारा जो निर्णय लिया गया वह नहीं बदलेगा। शिवपाल यूपी अध्यक्ष बने रहेंगे। हालांकि बाद में मुलायम ने मरहम लगाते हुए अखिलेश के कुछ कामों की तारीफ भी कर दी।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, BJP, AAP और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कई सीटों पर सस्पेंस

उधर, पिता का ऐसा रुख देख अखिलेश भी संभलते नजर आए। उन्होंने शिवपाल यादव को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंकने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  अन्ना हजारे बोले, 'भ्रष्टाचारी नेताओं को भी दी जाए फांसी की सजा'

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse