आज खुलेंगे सभी एटीएम, 500-2000 के नोट होंगे उपलब्ध

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद होने से दो दिनों की अफरा-तफरी के बाद आज(11 नवंबर) थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। सरकार के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे से संभवत: सभी एटीएम से रुपये निकलने लगेंगे।

हालांकि, कुछ एटीएम में दिक्कत हो सकती है, लेकिन शाम तक सभी एटीएम पूर्णतया चालू स्थिति में होंगे, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। लेकिन कई बैंकों के पास देर रात तक एटीएम के लिए कैश उपलब्ध नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के दिन पाबंदी लगाए गए नोटों के सिर्फ एक चौथाई ही नए नोट थे आरबीआई के पास   

यह ध्यान रहे कि फिलहाल 18 नवंबर तक एटीएम से 2 हजार रुपए ही निकाले जा सकेंगे। जबकि उसके बाद इसकी सीमा बढ़कर 4 हजार रुपए हो जाएगी। यदि दो हजार रुपए से ज्यादा पैसे की जरूरत है तो आप बैंक में जाकर 10 हजार रुपए तक निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  ...तो इसलिए मनमोहन सिंह से नाराज़ थीं सोनिया गांधी, फाइलों में हुआ खुलासा

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने कालेधन पर अंकुश लगाने लिए 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद करने की घोषणा की थी। इसकी जगह सरकार ने 500-2,000 रुपये के नए नोट नई डिजायन और सुरक्षा फीचर्स के साथ जारी किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  काले धन वाले रहे सावधान, सख्त होगी सरकार, उठा सकती हैं ये कदम