शशिकला की ये चाल भी हुई फेल, भ्रष्टाचार के आरोपी भतीजे को मंत्री बनाने का था प्लान, नहीं माने राज्यपाल

0
शशिकला
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तमिलनाडु में राजनीतिक घमासान अभी भी जारी है। जहां मुख्यमंत्री इडाप्पडी के पलानीस्वामी को आज अपना बहुमत साबित करना है वहीं अब खबर यह आ रही है कि पार्टी प्रमुख शशिकला ने अपने भतीजे दिनाकरन के लिए न केवल पार्टी में पद सुनिश्चित किया बल्कि गवर्नर के पास मंत्रिमंडल के लिए भी भेजी सूची में भी उनका नाम था।

इसे भी पढ़िए :  गैंगरेप केस में गायत्री प्रजापति के दो साथी गिरफ़्तार, मंत्री जी अभी भी फरार

सूत्रों की मानें तो पलानीस्वामी मंत्रियों की जो लिस्ट राज्यपाल विद्यासागर राव के पास लेकर गए थे, उसमें दिनाकरन का भी नाम था. लेकिन गवर्नर ने उनके नाम पर ऐतराज किया। राव का कहना था कि उन्हें दिनाकरन को शपथ दिलाने से पहले कानूनी सलाह लेनी होगी। ऐसा इसलिए दिनाकरन के खिलाफ भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं। लिहाजा पलानीस्वामी का शपथ ग्रहण टल सकता है। जाहिर है पलानीस्वामी ऐसा नहीं चाहते थे, लिहाजा दिनाकरन का नाम मंत्रियों की सूची से काट दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम नरेंद्र मोदी आज उदयपुर के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

जेल जाने से ठीक पहले शशिकला ने अपने भतीजों टीटीवी दिनाकरन और एस वेंकटेश को पार्टी में दोबारा शामिल करवा लिया। अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि शशिकला खेमा दिनाकरन को मंत्री बनाने की तैयारी में था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में शांति बहाली के लिए केंद्र सरकार उठाएगी अब यह कदम?

अगले स्लाइड में पढ़ें – कौन हैं दिनाकरण और AIADMK पार्टी में क्या है उनका पद ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse