महाराष्ट्र: बीजेपी मंत्री की कार से बरामद हुए 91.50 लाख रुपये

0
पैसे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटबंदी की घोषणा के बाद हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया है कि अब क्या करे, कैसे बदलवाये नोट। इसका असर सिर्फ छोटे लोगों पर ही नहीं बल्कि बड़े लोगों पर भी पड़ा है। क्योकि सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि देश में छुपा कालाधन बाहर आ जाए। ऐसा ही एक वाक्या सामनेे आया महाराष्ट्र से जहां के सोलापुर स्थित लोक मंगल समूह की एक कार से 91.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इस समूह के प्रमुख वरिष्ठ बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुभाष देशमुख हैं। उसमानाबाद के जिलाधिकारी प्रशांत नारनावरे ने इस बात की पुष्टि की कि नगरपालिका के उड़ाका दल ने गाड़ियों की जांच के दौरान गुरुवार (17 नवंबर) को ये राशि पकड़ी।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के घर के बाहर रोज करता था शौच, शिकायत करने पर बीएमसी में दिया ऑफर

कार का चालक लोक मंगल समूह का कर्मचारी था। उसने कहा कि ये पैसा लोक मंगल बैंक का है जिससे समूह से जुड़ी चीनी मिल के कर्मचारियों का वेतन दिया जाना है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और जब्त नकदी को सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान: गायों पर ‘चिप’ लगाएगी वसुंधरा सरकार, पढ़िए पूरी खबर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse