महाराष्ट्र: बीजेपी मंत्री की कार से बरामद हुए 91.50 लाख रुपये

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पैसे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जिलाधिकारी प्रशांत ने कहा, हमने समूह से इसका स्पष्टीकरण मांगा है। हमने आयकर विभाग और स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है। अगर समूह का जवाब संतोषजनक होगा तो उन्हें ये पैसा लौटा दिया जाएगा। वरना, उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। सुभाष देशमुख ने अखबार की तरफ से भेजे गए एसएमएस का जवाब नहीं दिया। घटना के सामने आने के बाद शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस ने देशमुख को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की है। लोक मंगल समूह पहले भी वित्तीय अनियमितता के आरोपों की वजह से सेबी की निगरानी में था।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी में दो ISIS आतंकियों के घुसे होने की आशंका, हाई-अलर्ट पर दिल्ली

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मीडिया से कहा कि ज्यादातर कालाधन बीजेपी नेताओं के घरों में इकट्ठा है। मलिक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से देशमुख को बरखास्त करने की मांग की है। मलिक ने कहा है कि आयकर अधिकारियों को बीेजपी नेताओं के घरों और दफ्तरों की जांच करने चाहिए।
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सांवत ने भी सभी बीजेपी नेताओं की जांच की मांग की है। सांवत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का 500 और 1000 के नोट बंद करने का फैसला चुपके से कुछ बीजेपी नेताओं को पहले से बता दिया गया था। सांवत के अनुसार पिछले हफ्ते भी एक बीजेपी नेता के पास से बड़ी नकद राशि बरामद हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई: ‘अब भी बंद हैं आदर्श सोसाइटी के 93 फ्लैट’
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse