बंगाल बीजेपी प्रमुख की ममता बनर्जी को धमकी- दिल्‍ली में हमारी पुलिस है, चाहते तो बाल पकड़कर निकाल देते

0
बंगाल

सरकार के नोटबंदी के फैसले का विरोध करने पर ममता बनर्जी पर बीजेपी की बंगाल यूनिट के अध्यक्ष दिलीप घोष ने हमला बोला। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घोष के हवाले से लिखा है, ‘एक मुख्यमंत्री इस तरह के शब्द प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल करती हैं वो ठीक नहीं है। जब वो दिल्ली में नाटक कर रही थीं, हम चाहते तो उनका बाल पकड़ के निकाल सकते थे। हमारी पुलिस है वहां।’

इसे भी पढ़िए :  ऑड ईवन पार्ट 3 सर्दियों में वापस आ सकती है : केजरीवाल

दिलीप घोष के इस बयान पर पलटवार करते हुए टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘राजनीति में नई गिरावट, थ्रर्ड क्लास पॉलिटिक्स। ममता बनर्जी के खिलाफ खतरनाक, धमकी भरा और व्यक्तिगत आरोप लगाए गए हैं।’

आपको बता दे, केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का ममता शुरू से विरोध कर रही है। ममता बनर्जी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ पूरे देश में रैली कर रही हैं।ममता ने नोटबंदी को लेकर दिल्ली, लखनऊ, बंगाल और पटना में इस फैसले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़िए :  ATM से नकली नोट निकलने पर बोले केजरीवाल- PM ने उड़ाया देश का मजाक

9 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद पिछले एक महीने से लोगों को काफी दिक्कत और वित्तीय असुरक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उच्च मूल्य वाले नोट बंद करने के बाद परेशानियों से 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में दरिंदगी: इकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने जिंदा जलाई लड़की, हालत गंभीर

बनर्जी ने बयान जारी कर कहा, ‘एक महीने से पीड़ा, दर्द, नाउम्मीदी, वित्तीय असुरक्षा और पूरी तरह अराजकता।’ उच्च मूल्य वाले नोटों को बंद करने के बाद इसके खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाने वाली बनर्जी ने कहा, ‘आठ नवंबर को नोटबंदी के काले निर्णय की घोषणा करने के बाद आम आदमी को यही सब हासिल हुआ है।’