सीएम अखिलेश आज दिखाएंगे लखनऊ मेट्रो को हरी झड़ी

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अखिलेश यादव अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रो का आज हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे, जिसमें यादव परिवार एक साथ दिखेगा। लखनऊ मेट्रो यूपी की तरक्की की तरफ एक अहम कदम है। लेकिन लखनऊ मेट्रो का ये उद्घाटन फिलहाल आधे-अधूरे मेट्रो का ही होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री का ये वादा था कि उन्हें चुनाव के पहले हर हाल में लखनऊ में मेट्रो रेल की शुरुआत करनी है। इसलिए चुनावी आचार संहिता के पहले वो इसे हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनावी वायदे को पूरा करने के लिए लखनऊ मेट्रो कारपोरेशन दिन रात लगी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: दिवाली पर झुलसने संबंधी 300 से अधिक घटनाएं आयीं सामने

उद्घाटन की तारीख को देखते हुए लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम ने सोमवार देर रात मेट्रो कोचों को डिपो से निकालकर सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन तक गुपचुप तरीके से चलाकर प्री ट्रायल कर लिया। जिसके बाद आज सीएम अखिलेश लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर आधिकारिक रूप से रवाना करेंगे। इसके लिए एलएमआरसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मेट्रो का सफल ट्रायल रन आलमबाग डिपो से ट्रांसपोर्ट नगर तक हुआ।

इसे भी पढ़िए :  AAP सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के OSD के दफ्तर पर CBI का छापा

तकरीबन 5 से 6 किलोमीटर का ये ट्रायल किया गया। एलएमआरसी के तमाम बड़े अफसर ट्रायल में मौजूद रहे और टेक्निकल टीम ने मेट्रो का ट्रायल परीक्षण किया। हालांकि आज मेट्रो का उद्घाटन तो हो जाएगा, लेकिन उसके बाद भी मेट्रो शुरू नहीं किया जाएंगा। क्योकि अभी कई स्टेशन का काम बाकी है और पहली पब्लिक मेट्रो दौड़ने में अभी छह महीने का वक्त लग सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी पर बरसे लालू यादव, देश तानाशाही और इमरजेंसी की तरफ जा रहा है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse