नूतन ठाकुर देंगी गायत्री प्रजापति के खिलाफ राज्यपाल को सबूत

0
नूतन ठाकुर

सपा के उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मंत्रिपरिषद से सीएम अखिलेश ने बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर रविवार की शाम को राज्यपाल राम नाईक से मिलकर उनके खिलाफ सबूत पेश करेंगी।
nutan
गौरतलब है कि ऐसे कोशिशे की जा रही है कि कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में गायत्री प्रजापति को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तरप्रदेश चुनाव 2017- आखिर क्यों फंस गया कांग्रेस-सपा गठबंधन? जरूर पढ़ें

ram-naik
नूतन ठाकुर ने राज्यपाल को दी गई अपनी याचिका में कहा था कि गायत्री को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश और सीबीआई रिपोर्ट के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मंत्री पद से हटाया गया है, जिसके बाद उन्हें राज्यपाल से मिलने का समय दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सर्वे: यूपी में बीजेपी आगे, लेकिन सपा को बड़ा फायदा

गायत्री को मंत्रिमंडल में फिर से शामिल करने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का कहना है कि इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेना है। वही तय करेंगे कि गायत्री मंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स और धोखे की कॉकटेल ने बर्बाद की महिला की जिंदगी !