कश्मीर में संदिग्ध आतंकियों ने किया CRPF कैंप पर हमला

0
CRPF

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कल देर रात संदिग्ध आतंकियों ने एक CRPF कैंप पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कल रात पुलवामा के तहाब इलाके में आतंकियों के एक समूह ने एक CRPF कैंप पर गोलियां चलाईं । हालांकि राहरभरी बात ये है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने लश्कर के कश्मीर चीफ आतंकी अबु दुजाना को घेरा, गिरफ्तारी बेहद नजदीक

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि CRPF के जवानों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं, जिससे आतंकी वहां से भागने पर मजबूर हो गए। पिछले चार दिन में जिले में सुरक्षा बलों पर इस तरह का यह दूसरा हमला है।

इसे भी पढ़िए :  सोनू निगम ने अजान की आवाज को बताया 'खुलेआम गुंडागर्दी', सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद

सात सितंबर की रात को भी पुलवामा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने कुछ गोलियां चलाई थीं, लेकिन उस घटना में भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादियों के सहारे कश्मीर में हिंसा करा रहा ISI, अलगाववादी नेता को भेजे गए 70 लाख रुपये