जम्मू-कश्मीर में PDP मंत्री फारूक अंद्राबी के घर आतंकी हमला, इलाके में पसरा खौफ

0
फारूक

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने राज्य के मंत्री फारूक अब्दराबी के पैतृक घर पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। फारूक अंद्राबी राज्य में हज और वक्फ मंत्री के पद पर तैनात हैं। घटना के फौरन बाद स्थानीय पुलिस, सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने हमलावरों को पकड़ने का अभियान छेड़ दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल डुरु के साथ सटे शिशतरगाम में स्थित मंत्री के पैतृक घर में दाखिल हुआ। इस मकान में मंत्री के मां-बाप रहते हैं और खुद वह श्रीनगर में रह रहे हैं। हमले के समय मंत्री अपने पुश्तैनी मकान में नहीं थे। हालांकि आतंकियों ने मंत्री के किसी रिश्तेदार को भी नुकसान नहीं पहुंचाया।

इसे भी पढ़िए :  महबूबा मुफ्ती का वादा: कश्मीर में पहली बार पत्थरबाजी करने वालों पर नरम रूख अपनाएगी सरकार

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर आतंकियों का समूह भारी हथियारों से लैस था। उन्होंने मंत्री के घर में घुसकर फायरिंग की और वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी से 4 बंदूकें लेकर भाग गए। गनीमत यह थी कि हमले के वक्त मंत्री घर में नहीं थे। फारूक अंद्राबी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के करीबी रिश्तेदार हैं। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  मंगलवार से घाटी में अखबारों का प्रकाशन बहाल

घायल पुलिसकर्मियों में से एक की हालत नाजुक है। इस हमले को श्रीनगर व अनंतनाग संसदीय क्षेत्रों की उपचुनाव प्रक्रिया में खलल डालने की साजिश माना जा रहा है।

इस घटना के बाद पूरे दक्षिण कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्त्ताओं की सुरक्षा को बढ़ाते हुए, मंत्री के घर हमला करने वाले आतंकियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आज GST काउंसिल की बैठक, तय होंगी वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स की नई दरें

बता दें कि मंत्री फारुक अहमद अंद्राबी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मौसा हैं और अनंतनाग के अंतर्गत डुरु विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट के उपचुनाव के तहत 12 अप्रैल को मतदान होना है।