अखिलेश ने चाचा शिवपाल से छीने प्रमुख मंत्रालय, शिवपाल दे सकते हैं पार्टी से इस्तीफा

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सिंघल को मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया है और उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। राहुल भटनागर को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इस घटनाक्रम की कोई वजह हालांकि नहीं बतायी गयी है लेकिन सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री इस बात से खुश नहीं थे कि सिंघल सपा के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा दिल्ली में दिये गये रात्रिभोज में शामिल हुए थे। इस रात्रिभोज में अखिलेश शामिल नहीं हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  मुलामय कुनबे की कलह पर बोले शाही इमाम, कहा- 'सब कुछ ठीक कर देंगे'

मुलायम और सपा के अन्य कुछ शीर्ष नेता हालांकि इस रात्रिभोज में शामिल हुए थे।

अखिलेश और शिवपाल के मतभेद कई मौकों पर सामने आये हैं, जिसमें मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए किसे चुना जाए और किसे ना चुना जाए यह भी शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  दर्दनाक! मुंबई के एक बड़े अस्पताल का काला सच, किडनी रैकेट में लिप्त 5 डॉक्टर गिरफ्तार
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse