500 के नोट पर सवाल, दिल्ली में सामने आई ये गड़बड़ी, आप भी रहिए होशियार

0
500
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: लोग पैसों के लिए परेशान हैं लेकिन जिन्हें नोट मिल रहे हैं वो भी परेशान हैं। वजह है नोट की स्याही का उड़ना। दिल्ली में 500 के नए नोट से स्याही उड़ने के बाद कई लोगों के होश उड़ गए। आलम ये है कि नोट के नंबर तक मिट रहे हैं। हालांकि सरकार कह चुकी है कि अगर स्याही मिटे तो समझ लीजिए कि नोट असली है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला

दिल्ली के अशोक विहार में रहने वाले अरमिंदर सिंह को नए नोट मिले हैं। अरमिंदर इस बात से परेशान हैं कि जो नोट इन्हें मिले हैं उसके रंग उतर रहे हैं। अमरिंदर ने गलती से, गीले हाथ से इन नोटों को छू लिया था। फिर क्या था नोट के नंबर तक मिटने लगे।

कारोबारी अरमिंदर सिंह को ये नोट कोटक महिन्द्रा बैंक से मिले हैं। अरमिंदर सिंह को चिंता सता रही है कि अगर किसी ने इनका नोट नहीं लिया तो फिर इन नोटों का क्या होगा। अरमिंदर जल्द से बैंक के अधिकारियों से मिलने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  देशभर में शराबबंदी की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

नए नोटों से रंग उतरने का ये कोई पहला मामला नहीं है। मुंबई में पिछले दिनों 2 हजार रुपये के नोटों से रंग उतरने का मामला सामने आया था। इन गुलाबी रंग के नोटों से रंग उतर रहे थे। आखिरकार सरकार की तरफ से सफाई दी गई कि अगर नोट के गीले होने से रंग छूटते हैं तो इसका मतलब है कि नोट असली है।

इसे भी पढ़िए :  एक और झटके के लिए रहिए तैयार, PPF समेत इन योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती कर सकती है मोदी सरकार

अगले पेज पर पढ़िए – नोट छापने के लिए किस स्याही का इस्तेमाल होता है

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse