कैश पर तैश! 2 दिन बैंक बंद, एटीएम खाली, जनता झेल रही रूपयों की कंगाली

0
कैश

आज नोटबंदी का 18वां दिन है। महीने का अंतिम शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। नोटबंदी के बाद पहली बार ऐसा है कि लगातार दो दिन तक बैंक बंद रहेंगे। लोगों की कैश की किल्लत दूर नहीं हुई है। ऐसे में लोगों के पास एक ही रास्ता है कि वह एटीएम की लाईन में जाकर लगे। लेकिन इस बात की भी कोई गारंटी नहीं की वहां उन्हें कैश मिल जाए। क्योंकि देशभर के ज्यादातर एटीएम में कैश की किल्लत देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रेन यात्री चुन सकेंगे अपनी पसंद की सीट, ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में भी होने वाले हैं कई बदलाव

सरकार बार बार इस बात का दावा कर रही है कि देश के आधे एटीएम में तकनीकी बदलाव हो चुके हैं और नोटों की कोई कमी नहीं है। लेकिन देशभर में ज्यादातर एटीएम या तो काम नहीं कर रहे या फिर आऊट ऑफ कैश है।

इसे भी पढ़िए :  EVM में गड़बड़ी बेहद आसान! इस न्यूज़ चैनल ने 2014 में ही कर दिया था EVM का पोस्टमॉर्टम, देखिए वीडियो

एक तरफ लोग कैश की किल्लत को लेकर रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी देशभर में कैश की किल्लत बनी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फ़ैसला, कहा ‘संविधान से उपर नहीं है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, तीन तलाक भी गलत’